news-details

चार महीने से सिल्ट नहीं हटी, 3.50 करोड़ मिलने के बाद भी काम अधूरा!

You can share this post!

छठ घाटों पर अफसरों की दौड़


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। छठ पूजा सिर पर है, लेकिन सीटीआई और सचान नहर के किनारे चार महीने से पड़ी सिल्ट और अधूरे कामों ने तैयारियों की पोल खोल दी है। हालात का जायजा लेने गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय निरीक्षण पर पहुंचे। गंदगी और अधूरी व्यवस्थाएं देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और संबंधित विभागों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।सीटीआई नहर की लाइनिंग और सुंदरीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में 3.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। नगर आयुक्त ने छठ पूजा के बाद काम तत्काल शुरू करने और घाट वाले एक किलोमीटर हिस्से को प्राथमिकता देने को कहा। वहीं, सीडीओ अभिनव जे. जैन ने चार महीने से पड़ी सिल्ट दो दिन में हटाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नहर की दीवारों में रिसाव, रिटेनिंग वॉल की मरम्मत, जलकुंभी और फूल-मालाओं की गंदगी हटाने के मुद्दे भी सामने आए। अर्मापुर घाट पर बंद लाइटें चालू कराने के साथ शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया।महापौर ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। अब सवाल यही है कि जब छठ पूजा नजदीक आने पर निरीक्षण में इतनी कमियां मिल रही हैं, तो जिम्मेदार विभागों को पहले इनकी सुध क्यों नहीं आई?

 

 

गंदगी देखकर महापौर ने जताई नाराजगी
महापौर ने सिंचाई विभाग की ओर से काम में पर्याप्त रुचि नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो-तीन दिन के अंदर मंडलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त की बैठक बुलाने के निर्देश दिए, ताकि छठ पूजा से पहले नहर से संबंधित काम पूरे कराने की कार्ययोजना तय की जा सके। इसके अलावा आवास विकास मुख्य मार्ग पर पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश उद्यान अधीक्षक को दिए गए, जिससे ग्रीन बेल्ट के दोनों ओर रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई हो सके।


7 करोड़ के काम में अब तक नहीं हुई शुरुआत
सीटीआई नहर की लाइनिंग और सुंदरीकरण के लिए नगर निगम की ओर से सिंचाई विभाग को सात करोड़ रुपये दिए जाने हैं। इसमें से पहली किस्त के रूप में 3.50 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद काम शुरू नहीं होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि छठ पूजा संपन्न होने के बाद काम तत्काल शुरू कराया जाए। शुरुआत में उस एक किलोमीटर हिस्से को प्राथमिकता दी जाए, जहां छठ पूजा का आयोजन होता है। घाट की मरम्मत और नहर से संबंधित जरूरी काम समय से पूरे किए जाएं। सिंचाई विभाग को 31 अक्टूबर से सीटीआई छठ पूजा स्थल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।