news-details

चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।रेलवे पुलिस अधीक्षक झांसी अनुभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना प्रभारी शेरे आलम की टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने कानपुर की रहने वाली महिला वंदना को जीआईसी ग्राउंड के पास बीएसए कार्यालय क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके पास से पीली धातु का एक पेंडल और सफेद धातु की दो जोड़ी बिछिया बरामद हुई हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चोरी करती थी। उससे पूछताछ की जा रही है।