news-details

चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले आधा दर्जन ई रिक्शा

You can share this post!


मथुरा। विद्युत टीम ने शहर के गोवर्धन रोड स्थित अजय नगर कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को कार्रवाई की। तड़के चलाए गए अभियान में आधा दर्जन स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। अतिरिक्त केबल डालकर एक स्थान पर आधा दर्जन ई रिक्शा चार्ज होते मिले। अतिरिक्त केबलों को जब्त किया गया। बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। शनिवार को शहरी क्षेत्र के एई रेड्स सतेन्द्र कुमार,एसडीओ सीपी शर्मा के निर्देशन में टीम ने अभियान चलाया। टीम के सभी सदस्य गोवर्धन रोड पर एकत्रित हुए। इसके बाद सूचना के आधार पर एक स्थान पर छापा मारा। यहां अतिरिक्त केबल डालकर ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। करीब पांच किलोवाट लोड टीम को मिला। पांच अन्य लोग भी अतिरिक्त केबल डालकर बिजली का उपयोग करते मिले। अतिरिक्त केबलों को जब्त किया गया। टीम ने फोटोग्राफी की। भीड़ एकत्रित होने की संभावना पर टीम कार्रवाई कर लौट आई।  चेकिंग टीम ने चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग, अधीक्षण अभियंता मुदित तिवारी,एक्सईएन आशीष गुप्ता आदि अधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराया। अभियान में जेई दीपक,जेई पवन,जेई सचिन के अलाव भरत,राजकुमार आदि कर्मचारी चेकिंग टीम में शामिल थे।