
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ विशाल यादव (24) को गिरफ्तार किया है। यह बाइक 12 अक्टूबर को कस्बे की एसडीएम कॉलोनी से चोरी हुई थी। क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर के नेतृत्व में पुलिस संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वाहन के कागजात नहीं दिखाने पर विशाल को रोका गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से होंडा यूनिकॉर्न (UP 72 M 6903) बरामद की। मामले में मुकदमा दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।