news-details

चिकनकारी उद्योग पर युद्ध की मार: 22 करोड़ का माल फंसा, कारीगरों की आय ठप

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

अमेरिका-ईरान-इजरायल तनाव का सीधा असर लखनऊ के मशहूर चिकनकारी उद्योग पर पड़ा है। मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट ठप होने से करीब 20-22 करोड़ रुपए का माल गोदामों में अटका हुआ है। व्यापारियों के अनुसार, कारोबार में लगभग 80% तक गिरावट आई है, जिससे पूरे उद्योग में संकट की स्थिति बन गई है।

कारीगरों का कहना है कि एलपीजी गैस की कमी से डाई का काम प्रभावित हुआ है। पहले जहां गैस से रोज 100-150 कपड़े रंगे जाते थे, अब भट्ठी पर मुश्किल से 20-25 कपड़े ही तैयार हो पा रहे हैं। समय भी तीन गुना बढ़ गया है और लागत करीब 50% तक बढ़ गई है। इससे उत्पादन धीमा और महंगा हो गया है।

व्यापारियों के मुताबिक, खाड़ी देशों में माल नहीं भेजे जाने से स्टॉक बढ़ता जा रहा है। नए ऑर्डर नहीं मिल रहे, जिससे कारीगरों की आय लगभग बंद हो गई है। कई लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उद्योग से जुड़े लोग जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद जता रहे हैं।