
पारदर्शी विकाश न्यूज़ बांदा। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर शरबत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत व प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बड़े मंगलवार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में एकता, सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।