
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र ने अमेठी विकासखंड के गांवों में जनसंपर्क किया। सैदपुर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नौ अक्टूबर को अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर ही सर्वसमाज के अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने प्रदेश में अपराध, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए सरकार के मंत्रियों पर झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, जिला सचिव राजपाल, विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश कुमार समेत अ