news-details

बसपा ने 2027 के लिए कसी कमर, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को लखनऊ में कार्यकर्ता बैठक की। इससे पहले उन्नाव में सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की समीक्षा की गई। लखनऊ में उन्होंने विधानसभा वार संगठनात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और 2027 में बसपा की सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।बैठक को पूर्व एमएलसी एवं पूर्व विधायक भीमराव अंबेडकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर जनता के बीच जाने की जरूरत है। उन्होंने बसपा के संगठन और बहुजन समाज के अधिकारों को मजबूत करने पर जोर दिया।प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए संघर्ष का जिक्र करते हुए सरकार की युवा नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज युवा रोजगार और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा शासन में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले थे।उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है और सर्वसमाज मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की गई।