news-details

बसपा की सरकार बनने पर नौजवानों को स्थायी रोजगार और हर घर में एक पक्की नौकरी मिलेगी :नन्हें सिंह चौहान

You can share this post!

सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति - जितेन्द्र मिश्र
पिंडोरिया में हुआ बसपा का कैडर कैम्प

 

 

अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को अम्बेडकर पार्क पिंडोरिया में सेक्टर बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैम्प का आयोजन किया गया।कैडर कैम्प के बाद विधानसभा कमेटी और सेक्टर अध्यक्षों की अलग बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष सुरेश कमल और बामसेफ के जिला संयोजक  संजीव भारती ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की।मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बनने के पहले पिछड़ी जातियों की राजनीति में कोई पूंछ नहीं थी। मान्यवर कांशीराम साहब ने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के फार्मूले पर ओबीसी की सभी जातियों को राजनीति में आगे बढ़ाया और ऐसी जातियों के लोगों को विधायक, मंत्री और सांसद बनाया, जिनके परिवारों की संख्या गांवों में इकाई और दहाई में होती है। सुश्री मायावती की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। सरकार बनने पर हर घर में नौजवानों को स्थायी रोजगार और पक्की नौकरी दी जाएगी ।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल पूंजीपतियों के इशारे पर काम करते हैं। बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने अपर कास्ट को भरपूर सम्मान दिया और ब्राह्मण समाज को राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है।बैठक में सर्वसमाज के एक दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा। मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान और जितेन्द्र मिश्र ने उन्हें मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

 

इनसेट जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बहुजन समाज पार्टी के गठन और उद्देश्यों की जानकारी दी और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर अपने जीवन में जो नहीं कर पाए वह काम मान्यवर कांशीराम साहब ने किया और पोलिटिकल पावर की मास्टर चाबी हासिल करने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज को हुक्मरान समाज की लाइन में खड़ा किया है।बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,जिला सचिव राज पाल, पूर्व जिला प्रभारी और जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार , सुशील कुमार तिवारी, सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह विद्या प्रसाद गौतम, भीमराव बौद्ध, संतोष दुबे, फूलचंद बौद्ध, सुरेन्द्र अम्बेडकर,राम सुन्दर, रामशंकर, रामपाल आदि मौजूद रहे।