news-details

बसपा के समर्थन में साइकिल यात्रा पर निकले बृजेन्द्र हंस

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। उत्तर प्रदेश में 2027 में बसपा की सरकार बनाने और मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ जालौन निवासी युवा बसपा समर्थक बृजेन्द्र कुमार हंस साइकिल से प्रदेश भ्रमण पर निकले हैं। सोमवार शाम अमेठी पहुंचने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बृजेन्द्र हंस ने बताया कि वह अब तक प्रदेश के 46 जिलों का भ्रमण कर चुके हैं और करीब 4400 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। उन्होंने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य बताया। उनका दावा है कि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से परेशान जनता बदलाव चाहती है। बीटेक की पढ़ाई कर चुके बृजेन्द्र मान्यवर कांशीराम के विचारों से प्रेरित होकर गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। अमेठी बस स्टेशन पर संजय कुमार, संजीव भारती, फूल चंद्र बौद्ध, हरि लाल गौतम, रामचंद्र, कुल रोशन एडवोकेट, ललित कुमार, बबलू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।