news-details

बसपा का मतदाता अभियान तेज़

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/गौरीगंज। बहुजन समाज पार्टी के जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव और विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी ने क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का भ्रमण कर मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के अभियान की जानकारी ली। इस दौरान पात्र युवाओं के मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन भी करवाए गए।दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को निर्देशित किया कि वे 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने और अभियान की प्रगति पर ध्यान देने की अपील की।