
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 29सितम्बर को बुलाई गई है। बैठक में पूर्व एम एल सी और नेता विधान परिषद रहे दिनेश चन्द्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।बैठक में विधानसभा अध्यक्षों को सेक्टर ओर बूथ कमेटियों के रजिस्टर, कैडर कैम्पों की रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है।जिला,विधानसभा और सेक्टर कमेटियों के सभी पदाधिकारी बुलाए गए हैं। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि बैठक 11बजे से विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में होगी।