
कांशीराम की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में जुटेगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या/अमेठी/अम्बेडकर नगर।बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी के साथ पार्टी संगठन की मजबूती को बहुजन समाज पार्टी का अभियान जारी है। सोमवार को अयोध्या मंडल की सभी विधानसभाओं में बैठकें आयोजित की गईं। मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने गोसाईगंज विधानसभा और अजय गौतम ने कुर्सी विधानसभा में कार्यकर्ता बैठकों को सम्बोधित किया। दिलीप कुमार विमल ने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों पार्टियां एक दूसरे को दूध पिला रही हैं। इनके नेताओं का रात में मिलना जुलना जारी है। ओबीसी और मुस्लिम समाज को धोखा देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पार्टी के नेता पीडीए की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से दुःखी है। बहुजन समाज पार्टी ही भाजपा को सत्ता से हटा कर यूपी में कानून का राज कायम कर सकती है।ग्राम पंचायत यादवपुर सरैया में बहुजन समाज पार्टी सेक्टर नन्सा की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कही उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में पिछड़े दलित के हितों में चलाई जा रही दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाओं को समाजवादी पार्टी की सरकार ने पूर्ण रूप से बंद कर दिया और आज भारतीय जनता पार्टी भी समाजवादी पार्टी के पद चिन्हों पर चल रही है बहुजन समाज के लोगों को नकली नीले झंडे वालों से भी सावधान रहना होगा क्योंकि यह भाजपा सपा एवं कांग्रेस से अथाह धन लेकर बहुजन समाज पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं बैठक की अध्यक्षता गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी वीरेंद्र कुमार गौतम एवं संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र कुमार भारती ने किया बैठक में बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा कोषाध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार मिश्र सेक्टर अध्यक्ष रामबचन बंशराज अजय प्रजापति द्वारिका प्रसाद सितारे हिंद चंद्र प्रकाश माधवराव राकेश कुमार चंद्रावती सुनीता मुन्नी देवी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
बसपा नेताओं ने किया जनसंपर्क
9अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के क्रम में बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम, दिनेश गौतम , विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम, धर्मराज कोरी, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, जितेन्द्र सरोज, शमशेर बौद्ध , जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, मनीराम गौतम ने गांवों में जनसंपर्क किया। मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि उनकी ओर से दो बसें और आधा दर्जन छोटी गाडियां बुक की गई हैं।
संविधान सम्मत शासन व्यवस्था बसपा का लक्ष्य :अजय गौतम
मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक जैतपुर विधानसभा में हुई। मुख्य मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम मुख्य अतिथि रहे। तैयारी बैठक में पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। बसपा की नीतियों और उपलब्धियों को जनता को बताने पर जोर दिया गया। अजय कुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टीब राजनीतिक दल से अधिक एक विचारधारा है जो समता मूलक समाज और संविधान सम्मत शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर तुलसी प्रसाद ने की। मंडल प्रभारी दिग्विजय सिंह गौतम, प्रमोद कुमार गौतम,आसिफ खान, राजेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार,सी पी आजाद, विधानसभा अध्यक्ष सरोज कुमार आदि मौजूद रहे।