news-details

बसों में सुरक्षा उपकरण और इमरजेंसी गेट की जांच

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को एआरटीओ और यातायात पुलिस की टीम ने रोडवेज व स्लीपर बसों की जांच की। अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर चलाया गया। टीम ने बसों में अग्निशमन उपकरण, एडीएएस और इमरजेंसी गेट समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की भी जांच की गई। चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर नशे में वाहन चलाने पर रोक लगाने का प्रयास किया गया। बसों में संदिग्ध और ज्वलनशील सामान की भी तलाशी ली गई। इस दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस टीम ने महिला यात्रियों समेत अन्य यात्रियों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और आपात स्थिति में पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।