news-details

बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

You can share this post!

 

संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पतापुर कुटीवा चौराहे पर शुक्रवार को बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर संग्रामपुर थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में घायल लोगों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।