
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। शहर में गणेश उत्सव के समापन पर शनिवार को प्रेमानन्द आश्रम के पास स्थापित गणपति प्रतिमा का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ढोल-डीजे की धुन और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच विसर्जन यात्रा निकाली गई।यात्रा में युवा और मोहल्लेवासी डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। बरसते पानी के बीच श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। वहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर राजेश सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, संदीप इटावा, विकास श्रीवास्तव, महेंद्र निषाद, अजीत यादव, विकास निषाद, संजू तिवारी, दीप्ति सक्सेना, एकता और टीटू सहित दर्जनों मोहल्लेवासी मौजूद रहे। भावुक माहौल में भक्तों ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना करते हुए विदाई दी।