news-details

बरसाना में पूर्व चेयरमैन पर अपहरण के आरोप, 12 गांवों की महापंचायत में बहिष्कार का फैसला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बरसाना में पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी पर सुप्रीम कोर्ट के वकील के अपहरण और बंधक बनाने के आरोप के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर वृ्षभानु कुंड पर 12 गांवों की महापंचायत हुई, जो करीब 5 घंटे चली। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बलराज चौधरी और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और जो भी उनसे संबंध रखेगा या उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित करेगा, उसका भी बहिष्कार होगा। आरोप है कि रविवार को वकील दिवाकर शर्मा को अगवा कर कोठी में बंधक बनाया गया और मारपीट के साथ जबरन दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें छुड़ाया और इस मामले में बलराज चौधरी समेत 44 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।