
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बर्रा गांव और रविदासपुरम क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में पहल की गई है। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने नलकूप का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से क्षेत्र के हजारों घरों को पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।स्थानीय निवासी गौरव तिवारी ने बताया कि इलाके में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई थी। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी होती थी। नलकूप चालू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, मंडल मंत्री अवधेश शुक्ला, अमित बाजपेयी, शिवम पांडे, गौरव तिवारी, सुमित दिवाकर और विनीत दिवाकर समेत कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नलकूप शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी और पानी के लिए होने वाली परेशानी कम होगी।