news-details

बर्रा बाईपास हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक ड्रेन पाइप में फंसी; एक युवक की मौत, दो गंभीर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के बर्रा बाईपास हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक एलिवेटेड फ्लाईओवर पर जल निकासी के लिए निकले ड्रेन पाइप में फंस गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीनों युवक नौबस्ता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर बने जल निकासी पाइप से टकरा गई और उसमें फंस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर निकले ड्रेन पाइप और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण दुर्घटना हुई। उन्होंने संबंधित विभाग से सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।