news-details

भक्ति और उल्लास के बीच मना जन्माष्टमी महोत्सव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उपकारी सेवा समिति, कानपुर द्वारा रविवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मेट्रो पिलर नंबर 34 के पास दादा नगर पुल स्थित कार्यक्रम स्थल पर शाम 3 बजे से 6 बजे तक श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी उत्सव का आनंद लिया।महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव और बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही सुदामा चरित्र, गोपियों का सामूहिक नृत्य और मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे। यमुना तट की मनोरम झांकी के बीच भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के माध्यम से भक्ति, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।आयोजकों ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं से प्रेम, सहयोग, सत्य तथा मानवता की प्रेरणा मिलती है। जन्माष्टमी महोत्सव के माध्यम से इन्हीं मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में सहभागिता कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।