
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या
गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को तापमान 42°C तक पहुंच गया, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है और अब रोज करीब 40 हजार लोग ही दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। राम मंदिर में रामलला को ठंडा रखने के लिए गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं, ताकि तापमान नियंत्रित रखा जा सके। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है, वहीं प्रशासन ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।