news-details

भीषण गर्मी, पारा 40 के करीब

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kanpur 
शहर में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रविवार दोपहर तेज धूप और तपिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया, जिससे जनजीवन प्रभावित होता दिखा। तेज गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए, वहीं गन्ने के जूस, बेल के शरबत और शिकंजी के ठेलों पर भीड़ बढ़ गई। दोपहर के समय बाजारों में आवाजाही कम रही और लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर और छाता-टोपी का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं रात का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में बढ़ता अंतर गर्मी की तीव्रता को दर्शा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है। दोपहर और शाम के समय तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे हीट इंडेक्स और बढ़ने की संभावना है। साथ ही नमी बढ़ने से उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर में केवल आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें।