news-details

भीषण गर्मी में देवगनपुरा के अन्ना गौवंश बेहाल, गंदा पानी पीने को मजबूर

You can share this post!

 

PARDARHSI VIKASH NEWS पनवाड़ी विकास खंड की देवगनपुरा पंचायत में भीषण गर्मी के बीच अन्ना गौवंशों को चारा और पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में बेसहारा गौवंश प्यास बुझाने के लिए नालियों और नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। पंचायत स्तर पर उनके लिए स्वच्छ पानी, छांव और चारे की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि गौ संरक्षण के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर गौवंश बदहाल स्थिति में गांव की गलियों और नालियों के सहारे जीवन गुजार रहे हैं। वहीं, पंचायत सचिव गणेश शंकर गुप्ता ने बताया कि देवगनपुरा गौशाला में 50 से कम गौवंश होने के कारण अप्रैल में इसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने सुझाव दिया कि परेशान गौवंशों को नजदीकी पनवाड़ी गौशाला में पहुंचाया जाए।