news-details

भीषण गर्मी में सरयू का शीतल जल रामभक्तों को दे रहा राहत

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच सरयू नदी का शीतल जल श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। आज शहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रामभक्तों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू तट पहुंचकर स्नान कर गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। पहाड़ों से आने वाले ठंडे जल और नदी किनारे बह रही शीतल हवाओं से भक्तों को सुकून मिल रहा है। सरयू तट और राम की पैड़ी पर मौजूद विशालकाय पेड़ों की छांव भी लोगों के लिए सहारा बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। उन्होंने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।