news-details

भारतीय संविधान को ठीक से लागू कराना बसपा का मिशन:दिलीप कुमार विमल

You can share this post!

अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा इकाई की बैठक राधे कृष्णा मैरिज लान में हुई। बैठक में बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत कर बसपा प्रत्याशी मनोज वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के संदेश दिए। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर जनहित से खिलवाड़ करने और लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए और कहा कि देश में बहन मायावती जी से बड़ा मास लीडर कोई नहीं है, संविधान सम्मत शासन और कानून के राज की स्थापना केवल बहन जी कर सकती हैं।मंडल के मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने  कहा कि छात्रों नौजवानों, किसानों ,कर्मचारीयों, बेरोजगारों महिलाओं का हित बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रत्याशी मनोज वर्मा ने  कहा क्षेत्र का चौमुखी विकास एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे जीवन का लक्ष्य है ,यदि मुझे अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से मौका मिला तो मैं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनिवार्य  निस्वार्थ कार्य करता रहूंगा बैठक में बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी अरविंद गौतम जिला अध्यक्ष सुनील सावंत, राधेश्याम राजभर, अच्छे लाल ,राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश सैनी, आज्ञाराम ,राहुल पाल ,विनायक निषाद राम लखन विश्वकर्मा आफताब आलम रामजस अंबेश अंजुला देवी बौद्ध रघुराज संदेश भारती अनुराग भारती मायाराम राजभर राजेश राजभर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।