
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक बुधवार को अमेठी में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व संगठन के प्रदेश प्रभारी युवा राघवेंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से राजकुमार पांडेय को जिला अध्यक्ष और गीता गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी के पद पर डॉ. अशोक कुमार तिवारी, जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल, सैनिक प्रकोष्ठ जिला प्रभारी राजेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, युवा जिला प्रभारी सुजीत कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई संगठन के माध्यम से ही मजबूती से लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि एकजुटता में ही शक्ति है और किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।