news-details

भारत विकास परिषद द्वारा सफल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया,
भारत विकास परिषद, औरैया द्वारा समाजसेवा और जनस्वास्थ्य के उद्देश्य से शनिवार को “मेगा स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन परिहार ऑर्थोपेडिक सेंटर, सत्तेश्वर मोहल्ला में किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) डॉ. रमेश शुक्ला एवं परिषद के अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस निःशुल्क शिविर में ‘दी गैस्ट्रोलिवर एण्ड हार्ट हॉस्पिटल’ तथा ‘श्रीपाद हार्ट सेंटर’ के सहयोग से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीपाद खैरनार, लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभ्रा मिश्रा,श्वास-फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम दीक्षित एवं परिहार आर्थोपेडिक सेंटर के डॉ एस एस एस परिहार ने अपनी सेवाएं दीं।शिविर में 65 से अधिक मरीजों ने ईसीजी, शुगर टेस्ट, ब्लड टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया, जबकि करीब 100 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा ने बताया कि भारत विकास परिषद भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद के सचिव देवमुनि पोरवाल ने किया। इस अवसर पर अंकित ग़होई ,प्रेम नारायण मिश्रा,राज नारायण,सतीश यादव, राकेश गुप्ता,सौरभ गुप्ता सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।