news-details

भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। राजस्व न्यायालयों में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के विरोध में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का आंदोलन 25वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन, अजीतमल बार एसोसिएशन और बिधूना बार एसोसिएशन समेत जिले के सभी अधिवक्ता संगठनों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलन को समर्थन दिया।अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय और तहसीलों में न्यायिक व बैनामा संबंधी कार्य प्रभावित रहे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अधिवक्ताओं की मांगों से अवगत कराया।राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में शनिवार को जिले के सभी बार एसोसिएशनों की महापंचायत बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।अधिवक्ता संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।