news-details

भोलेश्वर मंदिर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टरों ने की जांच

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। किदवई नगर उत्तरी के वार्ड संख्या 100 स्थित श्री भोलेश्वर मंदिर में रविवार, 25 अक्टूबर को डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। श्री भोलेश्वर मंदिर श्याम सेवा समिति की ओर से आयोजित शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।शिविर में हैलट अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार, अंकित भड़ला, रवि कांत मिश्र, सृष्टि सिन्हा और नंदिता प्रकाश ने अपनी सेवाएं दीं। समिति का लक्ष्य कानपुर में ऐसे 100 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी अवधेश मिश्र, मनोज कुमार अवस्थी, राकेश शुक्ला, राकेश सिंह, सर्वेश निगम, आनंद मिश्र, जयेंद्र सिंह, पिंकी सिंह और अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।