news-details

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का आज कानपुर दौरा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कानपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं। जाजमऊ से नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय तक 28 स्थानों पर पुष्पवर्षा और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सुबह 11 बजे जाजमऊ से शुरू होगा। इसके बाद रामादेवी, पीएसी मोड़, टाटमिल, घंटाघर, बड़ा चौराहा, मोतीझील सहित प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे।दोपहर करीब तीन बजे रोहित मिश्रा नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ जिलों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक और संवाद करेंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और युवा मोर्चा की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके उपरांत बुधवार को वह झांसी के लिए रवाना होंगे, जहां क्षेत्र के अन्य जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कानपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।