news-details

भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने जन्मदिन पर राज प्रताप सिंह राजा भैया से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

You can share this post!

 

 

अमेठी। शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ के लोकप्रिय जननेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जन्मदिन पर  अमरेंद्र सिंह 'पिंटू' ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राजा भैया को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।अमरेंद्र सिंह पिंटू ने राजा भैया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति राजा भैया का समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से लोगों को नई ऊर्जा मिलती है।इस अवसर पर उन्होंने  राजा भैया का जीवन सुख, समृद्धि, सफलता और खुशियों से परिपूर्ण रहे।इस अवसर पर एमएलसी वर्तमान शैलेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।