news-details

भाजपा ने महिलाओं को लखपती दीदी बनाया,अब गांव की कोई महिला बेरोजगार नहीं:रश्मि सिंह

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने शनिवार को भेंटुआ और भादर विकास खंड के कई गांवों में जनसंपर्क किया। रश्मि सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ग्राम प्रधानों से भी मुलाकात की और एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए पौधरोपण भी किया रश्मि सिंह ने गैरिकपुर,रेवडा, संसारीपुर और दुर्गापुर में ग्रामीणों और महिलाओं के बीच चौपाल लगाई और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर संवाद किया।रश्मि सिंह ने पी एम मोदी और सी एम योगी आदित्यनाथ का गुणगान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र की सभी समस्यायों का हल करके रक्षा और विदेश नीति के मामले में भारत को विश्व गुरु राष्ट्र बना दिया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने को समर्पित है। पिछले एक दशक में भाजपा सरकार ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने में उल्लेखनीय योगदान किया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अब राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान योजना के सभी लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश में लाखों महिलाएं अब लखपती दीदी के रूप में समाज में काम कर रही हैं।
 रश्मि सिंह ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस की ओर से वंदे मातरम् का विरोध अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। रश्मि सिंह के साथ नरेंद्र दूबे कसारा,राम पाल, जगन्नाथ तिवारी, लालती देवी,राम बहाल आदि मौजूद रहे।