news-details

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के सफल कार्यकाल की कामना की है। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे के अनुसार, 10 जून 2026 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4399 दिनों का लगातार कार्यकाल पूरा किया। इस अवधि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के देवकली मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया।कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।