
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि के प्रेरणादायी जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, रीता पासवान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विजय वर्मा, सीमा एमबीए, शिल्पी सोनकर, राजकुमार दिवाकर, मोनेन्द्र राजपूत, अंशु ठाकुर, मिक्कू सोनकर, अजीत सोनकर, संदीप पासवान, सुरेश गुप्ता, यश जायसवाल, प्रभाकर अवस्थी और जीतू कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।