news-details

भाजपा कानपुर उत्तर में स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kanpur 
 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को केसरिया पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रकाश शर्मा, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सलिल विश्नोई, वरिष्ठ नेता हरीश मतरेजा, के.के. सचान तथा  जय प्रकाश कुशवाहा को केसरिया पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सफर राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं।  पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और यह मुकाम कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और संगठन की मजबूती से प्राप्त हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी की गई, कार्यालय को 501 दीपकों से सजाया गया तथा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों में मिष्ठान वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।

 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया तथा आभार कार्यक्रम संयोजक नवाब सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सत्यम गुप्ता, सीमा एमबीए, किरन तिवारी, रोहित साहू, वास्ते त्रिपाठी, सरदार रमिंदर सिंह रिंकू, राम जी गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, मुनेन्द्र राजपूत, सुनीता गौड़, रीता पासवान, शालनी कटियार, पूनम कंवर, पार्षद विकास जायसवाल, अंजू श्रीवास्तव, अनीता सोनी, अनीता चतुर्वेदी, अनुप्रिया दोषी, ऋचा शुक्ला, राधा सैनी, ऋचा मिश्रा, अंशु ठाकुर, हर्षित श्रीवास्तव, लाला, अभिमन्यु सक्सेना, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, सुरेश गुप्ता, इंद्रजीत खन्ना, यश जायसवाल, अभिराज सिंह, यश वर्मा, अभिषेक दीक्षित, मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।