news-details

भाजपा, कांग्रेस और सपा तीनों आरक्षण विरोधी : डॉ. विजय

You can share this post!

बसपा ने बनाई सेक्टरवार कैडर कैंपों की कार्ययोजना

पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की प्रयागराज जिला इकाई की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. विजय प्रताप गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम, अमरेंद्र बहादुर भारती और जगन्नाथ पाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं में सेक्टरवार कैडर कैंप आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।मुख्य अतिथि डॉ. विजय प्रताप गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था स्थापित करने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा का शासन देख चुकी है। गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और खराब कानून-व्यवस्था से परेशान जनता की निगाहें मायावती की ओर हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता 2027 में बदलाव की तैयारी कर चुकी है।मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों पार्टियां जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने बहुजन महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है। राजू गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता परेशान है और सर्वसमाज तेजी से बसपा से जुड़ रहा है।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष टीएन जैसल ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी आरके गौतम, राजेश तिवारी, आलोक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।