news-details

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया बूथों का निरीक्षण

You can share this post!


 अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल शनिवार को तिलोई में आयोजित घुमंतू गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अमेठी विकास खंड के सरवनपुर और सरायखेमा मतदान केंद्रों पर पहुंच कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया और बूथ लेवल अधिकारियों से बातचीत कर अभियान की प्रगति की जानकारी‌ ली।सुधांशु शुक्ल ने बूथ लेवल अधिकारियों से घर घर जाकर एक जनवरी 2027को18वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को वोटर बनाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्ठियां ठीक करने पर जोर दिया।