news-details

बहुजन समाज के लिए तीर्थ स्थल, ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल:विश्व नाथ पाल

You can share this post!

 

पुण्यतिथि पर आज से ही लखनऊ पहुंचेंगे कार्यकर्ता

लखनऊ/अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में इस बार प्रदेश के सभी 75जिलों के बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा होगा। पार्टी के सभी पदाधिकारी युद्धस्तर पर तैयारी में लगे हुए हैं। बसों और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने की तैयारी की जा रही है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बुधवार को बर्चुअल मीटिंग करके सभी जिलों में तैयारियों की समीक्षा की और वाहनों की संख्या के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुबह आठ बजे मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।दूर के जिले आठ अक्टूबर को ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अपने खर्चे से लखनऊ पहुंचने और मान्यवर कांशीराम साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किसी भी जनपद के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कमजोर नहीं होनी चाहिए। मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल बहुजन समाज के तीर्थ स्थल है। यहां पहुंचकर मान्यवर कांशीराम साहब का स्मरण करने से मिशन और मूवमेंट में दूनी ताकत से काम करने की ऊर्जा मिलती है।

 मान्यवर कांशीराम साहब ने सोती हुई कौमों को जगाने का काम किया:दिलीप कुमार विमल
 बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने बुधवार को गोसाईगंज विधानसभा के सेक्टर अरवत में सेक्टर और बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैम्प को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और बहन मायावती सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपनों का भारत बनाने के लिए बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी ने अपने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर भारत देश के कोने कोने में बहुजन समाज के लोगों को तैयार किया और उसके बाद 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी की स्थापना किया अपने जीते जी जहां बहुजन समाज पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में सफलता हासिल किया वहीं देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाकर बहुजन समाज में पैदा हुए महान संतों गुरुओं ऋषियों मुनियों के आदर्श सम्मान में भव्य स्मारक तथा कई दर्जन जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास कराने में सफलता हासिल किया उनके निधन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफलता हासिल किया था बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने पोलिंग बूथ पर सर्व समाज में कार्य करते हुए पार्टी को जहां मजबूत बनाने में लगे हुए हैं वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की सरकार बसपा की मुखिया सुश्री मायावती के नेतृत्व में बनाने का संकल्प ले रखा है बैठक की अध्यक्षता गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी वीरेंद्र गौतम संचालन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रविंद्र भारती ने किया बैठक में विधानसभा के संयोजक विनोद कुमार विधानसभा के महासचिव अनिल कुमार वरिष्ठ नेता राम सुभीत सेक्टर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सालिकराम अरविंद कुमार वीरेंद्र कुमार पिंटू श्रवण कुमार अंकुर कृष्ण कुमार रामसूरत कनौजिया उमानाथ आजाद सोनू सिंह मोहम्मद शैफ  शहजाद अली राम बहाल रीता देवी उर्मिला देवी धनराज जी शिवपति देवी पुतीलाल कामता प्रसाद शिवचरण जीत बहादुर अंबेडकर राम बहाल आदि मौजूद रहे।