news-details

भृगु नारायण दुबे बने आईएसीसी चेयरमैन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) की मैनेजिंग कमेटी की वार्षिक बैठक कैंटोनमेंट स्थित होटल रैडिसन में हुई। निवर्तमान चेयरमैन बेन एन जॉन की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। भृगु नारायण दुबे को चेयरमैन, खाकसार आलम को प्रथम वाइस चेयरमैन और सांतनु पॉल को द्वितीय वाइस चेयरमैन चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने तत्काल पदभार ग्रहण किया।पूर्व अध्यक्ष सीए मुकुल शाह और सीए शिशिर उपाध्याय ने नई टीम को बधाई दी। चेयरमैन भृगु नारायण दुबे ने कहा कि पिछले वर्ष उद्यमियों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सेमिनार आयोजित किए गए तथा उद्योगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया गया।उन्होंने कहा कि आईएसीसी भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच औद्योगिक, आर्थिक, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। विशेष रूप से अमेरिका की कंपनियों को भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा। नई टीम ने सदस्यों की समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों व समाज के अन्य वर्गों के लिए सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में संतोष चौबे, सुजैन जॉन, वंदना दुबे, शशि तुलस्यान, विकास कुमार और हिमांशु कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।