
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर में बगिया क्रॉसिंग से आवास विकास रोड तक बन रही सड़क का महापौर ने स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत निर्माणाधीन सड़क का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सड़क का अधिकांश हिस्सा चलने योग्य तैयार हो गया है और नवंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।करीब एक साल से मार्ग बंद होने के कारण कल्याणपुर, बरासिरोही और नानकारी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है।महापौर ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए प्रगति की जानकारी ली। सड़क तैयार होने से आसपास के बड़े क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक मार्ग की सौगात मिलेगी।