
पारदर्शी विकास न्यूज़, खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा आईपीएल चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में रविवार को मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक बॉयलर पूजा आयोजित की गई। नवागत प्रधान प्रबंधक विकास कुमार चौधरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र के सफल और निर्विघ्न संचालन की कामना की।पूजा के दौरान मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। सभी ने बेहतर उत्पादन, सुचारु संचालन और सफल पेराई सत्र की कामना की। इस अवसर पर केन हेड सुधीर कुमार, चीफ इंजीनियर विजय मिश्रा, लेखा हेड दिग्विजय सिंह और प्रोडक्शन मैनेजर अर्जुन तिवारी सहित मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।