news-details

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे RSS और सेवा भारती के कार्यकर्ता

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज की कई बस्तियों में बाढ़ के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और सेवा भारती के कार्यकर्ता राहत अभियान चला रहे हैं। करीब 65 कार्यकर्ता दो पालियों में नावों के जरिए दाऊद नगर, मामा कॉलोनी और यादव चौराहा सहित जलमग्न क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। अब तक लगभग 10 हजार परिवारों को भोजन पैकेट, पानी, बिस्किट, चना, मच्छरबत्ती और माचिस वितरित की जा चुकी है। राहत कार्यों का जायजा लेने आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उनके साथ प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र और सेवा भारती के कोषाध्यक्ष मंशाबक्श सिंह भी मौजूद रहे।