news-details

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची राहत सामग्री

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरकहवा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान दीपक मल्हार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बाढ़ के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों के बीच राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिली। दीपक मल्हार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी जरूरतों के अनुसार सहयोग का प्रयास जारी रहेगा।राहत वितरण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं भी सामने रखीं। प्रभावित परिवारों ने राहत सामग्री मिलने पर आभार जताया।दीपक मल्हार ने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदना के संकल्प के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी है। ग्राम नरकहवा में राहत सामग्री वितरण की इस पहल से बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिली।