news-details

बाढ़ के 16वें दिन भी राहत जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी का स्तर घटने के बाद भी राहत अभियान जारी है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा के निर्देशन में ‘नारंगी टीम’ ने अभियान के 16वें दिन तिरंगा चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और शुद्ध पेयजल वितरित किया।बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन में लौटने में मदद करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि प्रभावित लोगों तक जरूरी वस्तुएं पहुंचाने और उनकी समस्याओं को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीम के सदस्य जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं, ताकि उन्हें आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े।राहत वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर उनकी जरूरतों के अनुसार सहायता पहुंचाई। अभियान में पूर्व पार्षद प्रदीप शुक्ला, सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, अनिल मिश्रा, गौरव अवस्थी, रामकिशोर चौबे, राघव सिंह, लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित, शैलेन्द्र स्वर्णकार, सचिन गुप्ता, सोनू बाजपेयी और विशाल राजपूत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।टीम ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में सहायता अभियान जारी रखने का प्रयास किया।