news-details

बूथ तक पहुंचेगा भाजपा संगठन

You can share this post!

 पदाधिकारियों को मिला प्रवास का जिम्मा

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने की रणनीति तैयार की है। क्षेत्रीय कार्यालय में हुई मैराथन बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करने के निर्देश दिए गए।प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि पदाधिकारी विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लें। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों को समझें।बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने सातों मोर्चों को सक्रिय करने के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को प्रभारी बनाया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच बढ़ाने में मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रभारियों को संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए गए।पदाधिकारी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता राम किशोर साहू ने की और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह ने किया। इस दौरान आदित्य त्रिवेदी, राजेश पटेल, शिव सिंह भारती, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह और वीरेंद्र तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।