news-details

बांदा रोटी बैंक ने बांटा शीतल जल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। मोहर्रम की सातवीं पर शहीदाने कर्बला की याद में बांदा रोटी बैंक सोसाइटी ने जिला परिषद स्थित कार्यालय में शीतल पेयजल वितरण शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में मोहर्रम जुलूस के अकीदतमंदों और राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कार्य किया गया। संरक्षक शेख सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व अलीमुद्दीन ने किया। भीषण गर्मी के बीच पेयजल पाकर लोगों ने रोटी बैंक टीम का आभार जताया।इस दौरान रिजवान अली, मोइनुद्दीन फारूकी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इदरीश, सुनील सक्सेना, मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद शमीम, अख्तर किरमानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे।