news-details

बिठूर में परिवर्तन का संकल्प; विनोद प्रजापति ने बताया सपा का विजन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कानपुर नगर-ग्रामीण एवं 210 बिठूर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विनोद प्रजापति ने पारदर्शी विकास न्यूज कार्यालय में आयोजित ‘पारदर्शी चर्चा’ कार्यक्रम में पहुंचकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन को साझा किया। उन्होंने बिठूर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे कानपुर में सड़क, गली, नाला-नाली और जलभराव जैसी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी और व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।विनोद प्रजापति ने कहा कि बिठूर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान युवाओं को लैपटॉप देने का वादा किया गया था, जिसे पूरा किया गया। उनके अनुसार, उस समय किए गए कई वादों को धरातल पर उतारने का काम हुआ था।विनोद प्रजापति ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है और जनता का समर्थन मिलता है तो बिठूर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव और विकास की नई दिशा तय करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से क्षेत्र की सड़क, जलनिकासी, जलभराव और अन्य बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करना होना चाहिए।