news-details

बंद पड़ा जन औषधि केंद्र, मरीज परेशान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भेंटुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया जन औषधि केंद्र बंद पड़ा है। केंद्र बंद होने से अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को दवाओं के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जन औषधि केंद्र उनके अधीन नहीं आता। केंद्र संचालक की इच्छा पर निर्भर है कि वह केंद्र कब खोले और कब बंद करे।