news-details

बंद प्राथमिक स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने बंद प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोलने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में बंद स्कूलों के संबंध में गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अमेठी विधानसभा क्षेत्र में भी बैठक कर स्कूलों को पुनः संचालित करने की मांग उठाई गई।सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने भेंटुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे झुल मुल का पुरवा, सरैया मोहन में बैठक की। उन्होंने विद्यालय को दोबारा खोलने की मांग करते हुए पार्टी की ओर से विरोध जताया।जयसिंह प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए हैं। इससे कमजोर और पिछड़े वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों का बंद होना बच्चों के शिक्षा के अधिकार को प्रभावित कर रहा है। साथ ही भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया।बैठक में हरिद्वार, दानबहादुर गौतम, रज्जन, विनोद, शेर बहादुर सिंह, दिवाकर, राममिलन, नगीना, हौंसिला यादव और चमेली सहित कई लोग मौजूद रहे।