
PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 4.08 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया।यह कार्रवाई 7 मई 2026 की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने महोबा रोड स्थित मवई बाईपास चौराहे से राधेश्याम (निवासी खजरिया नेवादा, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 2 किलो 80 ग्राम गांजा मिला।इसी तरह दूसरे आरोपी रवि कुमार (निवासी नगला मांझ, थाना कुरावली, मैनपुरी) को छोटा बाईपास तिराहा, शुकुल कुआं से पकड़ा गया। उसके पास से 2 किलो गांजा बरामद हुआ।दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।